रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

रुक्मणि विहार में स्वाधीनता दिवस की धूम..शान से लहराया तिरंगा…

रायगढ़ – स्वतंत्रता दिवस पर्व पर जहां सारे देश में इसकी धूम है वहीं अपने शहर रायगढ़ में भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है इस क्रम में स्थानीय रुक्मणि विहार कालोनी में भी स्वाधीनता दिवस के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया उसके पश्चात अतिथि एवं समिति पदाधिकारियों के साथ कालोनी वासियों की उपस्थिति में तिरंगा ध्वज फहराया गया एवं राष्ट्रगीत गायन करके तिरंगे को सलामी दी गई।

गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती शोभा देवांगन पति श्री अरुण देवांगन जी तथा समिति पदाधिकारियों समेत सभी कालोनी वासियों ने हर्षोल्लास के साथ अपनी उपस्थित दर्ज की।

 

Advertisement

error: Content is protected !!