रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बाकारुमा वन परिक्षेत्र में हाथियों के दल से युवक का आमना-सामना…गजराज ने उतारा मौत के घाट…मौके पर ही हुई मौत…

रायगढ़,21 सितंबर – धरमजयगढ़ वन मंडल से हाथी के हमले में युवक की मौत का मामला सामने आया है। जिसमें हाथियों के दल के सामने आए युवक को गजराज ने पटक कर मार डाला।

पत्थलगांव बाकारुमा वन परिक्षेत्र के ससकोबा बीट अंतर्गत 99 पीएफ जंगल में 12 हाथियों के दल के बीच युवक का आमना-सामना हो गया। इस दौरान हाथियों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान एस्तर तिर्की, पिता बुना राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पीठपानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल के साथ मुठभेड़ के बाद युवक लापता हो गया था।

परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद जंगल में युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी। वन विभाग की टीम घटना की परिस्थितियों और हाथियों की मौजूदगी से जुड़े पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। हादसे के बाद क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच चिंता और भय का माहौल है।

Advertisement

error: Content is protected !!