रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

गणपति विसर्जन से पहले पत्थलगांव प्रशासन सख्त:शाम 7 बजे के बाद नहीं होगा विसर्जन..लेनी होगी अनुमति..!!

शांति समिति की बैठक में पत्थलगांव एसडीएम ने दिए कड़े निर्देश…

पत्थलगांव,22 सितंबर –  गणेश विसर्जन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में एसडीएम कार्यालय में एसडीएम क्षितिज गुरभेले की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल, थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार, नगर पालिका सीएमओ जावेद खान सहित समिति के सदस्य एवं नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में एसडीएम ने गणेश उत्सव समितियों को आयोजन और विसर्जन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रशासन को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी आयोजनों की सूचना कम से कम एक सप्ताह पहले देना अनिवार्य होगा, पंडाल स्थल, पार्किंग व्यवस्था और आयोजन स्थल से जुड़ी जानकारी भी प्रशासन को देनी होगी।

एसडीएम ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान शामिल व्यक्तियों की तथा वाहनों की संख्या, डीजे की व्यवस्था, विसर्जन रैली का मार्ग और रैली कहां से शुरू होकर कहां तक जाएगी, इसकी जानकारी पहले से प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए, साथ ही सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शाम 7 बजे से पहले करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। एसडीएम ने पंडालों में फायर सेफ्टी के जरूरी इंतजाम और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए, वहीं एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने कहा कि गणेश उत्सव और विसर्जन से जुड़े सभी आयोजनों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है, उन्होंने समितियों से पंडालों में सुरक्षा के जरूरी उपकरण रखने की अपील की।

उत्सव के दौरान उत्साह और उन्माद में कुछ लोग नशे का सेवन कर लेते हैं, जिससे विवाद और दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। इसलिए नशे से दूर रहते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से गणेश विसर्जन करने की अपील की गई।

Advertisement

error: Content is protected !!