रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

गोमती साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी… नियुक्त हुई गुजरात बीजेपी की सह प्रभारी..

रायपुर/पत्थलगांव,23 सितंबर – भाजपा हाईकमान ने पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय पर बड़ा दांव खेला है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें गुजरात प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया है।

यानी अब छत्तीसगढ़ की आदिवासी नेता, प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात में भाजपा का चुनावी गणित साधेंगी, गोमती साय पत्थलगांव से भाजपा विधायक हैं और पूर्व में लोकसभा रायगढ़ से सांसद भी रह चुकी हैं। सरगुजा संभाग की मजबूत आदिवासी महिला नेता के रूप में उनकी पहचान है। वर्तमान में वे सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ की पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय को गुजरात प्रदेश भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से 23 सितंबर 2026 को जारी नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों में गुजरात के लिए तरुण चुघ को प्रभारी बनाए रखते हुए गोमती साय और दिल्ली के विधायक अजय महावर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

गुजरात में भाजपा का संगठन देश के सबसे महत्वपूर्ण पार्टी संगठनों में शामिल है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की एक विधायक को गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य की सह-प्रभारी जिम्मेदारी दिया जाना उनके राजनीतिक एवं संगठनात्मक दायित्व के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।


छत्तीसगढ़ से गुजरात तक संगठनात्मक जिम्मेदारी
गोमती साय मूल रूप से जशपुर क्षेत्र की राजनीति से जुड़ी हैं और वर्तमान में पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। गुजरात की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उन्हें प्रदेश की राजनीति से बाहर एक बड़े राज्य में भाजपा संगठन के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।सूची जारी होते ही पत्थलगांव में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

error: Content is protected !!