रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जि.पं.अध्यक्ष सालिक साय के मुख्य आतिथ्य में जामचूआँ – बनकोम्बो फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन: टीम लोधमा बनी चैंपियन…

मुख्य अतिथि सालिक साय एवं अन्य अतिथि गण

पत्थलगांव, 20 सितंबर – पत्थलगांव कुनकुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामचूआँ, बनकोम्बो में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह, जिला पंचायत सदस्य मालिता बाई, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, विफल राम, नारायणपुर थाना प्रभारी गौरव पांडेय, विकास नाग, संतन राम, राम मयंक चौहान, सरपंच जॉर्ज लकड़ा, सरिता अंगिरा सहित समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

फाइनल मुकाबला लोधमा और टुकूपानी की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लोधमा की टीम ने टुकूपानी को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।विजेता लोधमा टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टुकूपानी टीम को 31 हजार रुपए एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों और टीमों को अतिथियों ने बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने फाइनल मुकाबले में शामिल दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना होती है।

उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत करने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है।


कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं दीं नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रतियोगिता में 20 टीमों की भागीदारी ने आयोजन को खासा आकर्षक बनाया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।


उक्त जानकारी जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो भूषण वैष्णव द्वारा दी गई।

Advertisement

error: Content is protected !!