रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

चिकित्सा अधिकारी मरीजों को स्वास्थ्य सेवा का बेहतर लाभ दिलवाएं ….(स्वास्थ्य मंत्री)श्याम बिहारी जायसवाल

बगीचा. 15 अगस्त

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज बगीचा अस्पताल पहुंच कर मरीजों से मुलाकात की तथा चिकित्सा अधिकारी से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

ब्लाक मेडिकल अधिकारी सुनील लकड़ा व्दारा बगीचा अस्पताल में नर्स तथा अन्य कर्मचारियों की कमी से अवगत कराने पर मंत्री ने इस अव्यवस्था को देखकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों व्दारा मनमाना अटैचमेंट के कारण ही इस तरह की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा सरकार की नई भर्ती को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके पूर्व जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात कर उनसे मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने बगीचा नगर पंचायत की सरहद पर एक नीम का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के बाद पौधों की देखरेख में नगर पंचायत को समुचित ध्यान देना चाहिए।

जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा के निवास पर पहुंच कर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले में विकास कार्य और सरकार की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

यंहा नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश, केशव यादव,हरिश आरिक , राजकिशोर , सुभाष अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे|

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!