Edit Template
हेडलाइन

रक्षाबंधन 2025: इस बार नहीं रहेगा भद्रा का साया, जानें राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त…!!

वाराणसी: इस साल राखी का त्यौहार 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। यह भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक है, और इस बार की सबसे अच्छी बात यह है कि इस दिन भद्रा काल का कोई साया नहीं रहेगा। इसका मतलब है कि बहनें पूरे दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बाँध सकती हैं।

कांशी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष आचार्य पंडित शत्रुघ्न त्रिपाठी जी ने बताया कि ज्योतिष गणना के अनुसार, सावन पूर्णिमा की तिथि 8 अगस्त, 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

भद्रा काल की स्थिति

आमतौर पर भद्रा काल में राखी बाँधना अशुभ माना जाता है। हालाँकि, इस साल भद्रा काल 8 अगस्त को दोपहर में शुरू होगा और 9 अगस्त की सुबह सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए पूरा दिन शुभ है।

राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त:

इस बार बहनें 9 अगस्त को सुबह 5 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक राखी बाँध सकती हैं। यह समय सबसे शुभ माना जा रहा है। इसके अलावा, पूरे दिन राखी बाँधने का शुभ अवसर रहेगा।
इस शुभ संयोग का लाभ उठाते हुए, इस बार बहनें बिना किसी चिंता के अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बाँधकर इस त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ मना सकती हैं।

Advertisement

2

error: Content is protected !!