रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

एयरपोर्ट पर इमरजेंसी: लैंडिंग के समय यात्री विमान का टायर हुआ बर्स्ट, पायलट की सूझबूझ से बचीं 70 से अधिक जानें..

लैंडिंग टचडाउन के कुछ ही सेकंड बाद विमान का बायां मुख्य टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया।

रन वे पर हुआ दुर्घटनाग्रस्त विमान

बिलासा देवी एयरपोर्ट बिलासपुर पर आज दोपहर उस वक्त सांसें थम गईं, जब दिल्ली/प्रयागराज से आई नियमित फ्लाइट रनवे पर उतरते ही हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची।


धुएं और चिंगारी के बीच पायलट ने संभाला संतुलन
टायर फटने के बाद विमान असंतुलित होकर रनवे की पट्टी से बाहर जाने की स्थिति में आ गया था। रनवे पर घर्षण से तेज धुआं उठने लगा, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पायलट ने अत्यधिक संयम दिखाते हुए थ्रस्ट रिवर्सर और संतुलित ब्रेकिंग तकनीक का इस्तेमाल कर विमान को रनवे के भीतर ही रोक लिया।


20 मिनट तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट कंट्रोल रूम ने ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी। फायर टेंडर गाड़ियों ने संभावित आग के खतरे को देखते हुए विमान को तुरंत घेर लिया। ग्राउंड स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए 20 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित डी-बोर्ड कराया।


हवाई सेवा पर असर, तकनीकी जांच शुरू
टायर फटने के कारण रनवे पर रबर के टुकड़े और मलबा बिखर गया, जिससे आने-जाने वाली अन्य उड़ानों को फौरन रोकना पड़ा है। विमानन सुरक्षा से जुड़ी टीम (DGCA) को विस्तृत रिपोर्ट भेजी गई है और घटना की जांच की जा रही हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!