रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बारिश के प्रकोप से पत्थलगांव में जनजीवन अस्त-व्यस्त,नदी नाले उफान पर..पानी में खेलते दिखे खतरों के खिलाड़ी… देखें वीडियो


पत्थलगांव 24 अगस्त

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश से समूचा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
  पत्थलगांव, बगीचा,किलकिला, फरसाबहार इलाके में बारिश का प्रकोप से नदी नाले उफान पर आ गए हैं।

उफनते पानी में खेलते हुए खतरों के खिलाड़ी


   पत्थलगांव-बटुराबहार मुख्य सड़क पर बारिश के पानी का तेज बहाब सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि स्थानीय प्रशासन का अलर्ट के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं।

इस सड़क पर छोटे नालों में लबालब पानी भर जाने से आधा दर्जन गांव का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानीय प्रशासन ने राजस्व तथा अन्य विभाग के अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

नदी का बढ़ा हुआ जलस्तर

Advertisement

error: Content is protected !!