रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शिक्षा की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाए रखने की खातिर चन्दागढ़ ग्राम पंचायत की अनोखी पहल ; इक्कीस शिक्षकों को किया सम्मानित..

पत्थलगांव 09 सितंबर (रमेश शर्मा)

       जशपुर जिले में ग्राम पंचायत चन्दागढ़ अंतर्गत पांच गांवों में संचालित सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में शिक्षा की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाए रखने की खातिर जनसहयोग से एक अनोखा अभियान शुरू किया गया है।

पत्थलगांव जनपद अन्तर्गत सरपंच संघ अध्यक्ष एवं चन्दागढ़ के सरपंच रोशन प्रताप साय की पहल को देखकर  शिक्षा अधिकारी भी सराहना कर रहे हैं।

दरअसल, ग्राम पंचायत चन्दागढ़ अंतर्गत ग्राम भैंसामुड़ा, कोईलारभदरा, कुम्हाढ़ाप, दउवापारा और चन्दागढ़ क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के अभिभावकों को स्कूलों की सतत देखरेख एवं आवश्यक सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्य में पंचायत प्रतिनिधियों व्दारा भी त्वरित सहयोग दिया जा रहा है।

स्कूल के अभिभावकों की देखरेख से इन स्कूलों में जहां बच्चों की दर्ज़ संख्या बढ़ाने में मदद मिली है वहीं स्कूलों के शिक्षक भी अब अनुपस्थित रहने का दुस्साहस नहीं कर रहे हैं।
सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के ग्राम पंचायत चन्दागढ़ के सरपंच रोशन प्रताप साय ने एक समारोह का आयोजन कर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ 21 शिक्षकों को सम्मानित किया है।

कार्यक्रम की झलकियां



पत्थलगांव विकास खंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या का कहना है कि  ग्राम पंचायत चन्दागढ़ के अन्तर्गत भैंसामुड़ा सहित सभी स्कूलों अभिभावक नियमित देखभाल करने से काफी अच्छा परिणाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि यंहा सरपंच रोशन प्रताप सिंह ने अभिभावकों को सक्रिय कर के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने का सराहनीय प्रयास किया है।

     यंहा के शिक्षकों ने भी ग्राम पंचायत चन्दागढ़ की अच्छी पहल बताते हुए अपने कर्तव्य से भरपूर सहयोग देने का वायदा किया है।
    सरपंच रोशन प्रताप सिंह का कहना था कि मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार ने सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। इसके तहत अभिभावकों की नियमित बैठक शुरू होने से शिक्षा का अच्छा वातावरण बना है। इस कार्य को दृढ़ता के साथ चलाया जाएगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!