रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

खेतों की रखवाली में लगाया गया करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से  ग्रामीण की दर्दनाक मौत

बगीचा. 06 सितंबर

    जशपुर जिले का बगीचा में करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से एक ग्रामीण सोनो राम यादव की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है कि बगीचा थाना इलाके का सुतरी गांव में एक किसान ने अपने खेत में लगी फसल की रखवाली की खातिर करेंट प्रवाहित तार बिछा दिया था । अवैध रूप से लगाए विद्युत तार की चपेट में आ आकर ग्रामीण सोनो राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

इस  घटना के बाद मृतक के परिजन उसे आनन फानन में बगीचा अस्पताल लेकर गए थे जहाँ डॉक्टर ने परिक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद परिजनों ने बगीचा थाना पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बगीचा थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

error: Content is protected !!