रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

सरगुजा के अंबिकापुर में होगा अग्रवाल समाज का दसवां अग्र अलंकार समारोह… कोरबा में संपन्न छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की बैठक में लिया गया निर्णय…

संगठन के सक्रिय सदस्यों का हुआ सम्मान, मंत्री लखन लाल देवांगन व पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में की शिरकत…

कोरबा – 06 जनवरी – छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के दशम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन आने वाले दिनों में अंबिकापुर शहर में किया जाएगा, उपरोक्त निर्णय कोरबा में संपन्न संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान लिया गया,छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी बैठक रविवार 4 जनवरी 2026 को कृष्णा हुंडई परिसर कोरबा में प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई,

इस बैठक के दौरान अतिथि के रूप में. छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन,नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नरेन्द्र देवांगन,अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत बुधिया.अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,.सरगुजा संभाग अग्रवाल महासभा अध्यक्ष पवन अग्रवाल पत्थलगांव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश मंगल बिल्हा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई,भगवान अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, पूजन -आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, संगठन द्वारा समस्त पदाधिकारीगणों एवं उपस्थित अग्रवाल बंधुओं का परिचय सत्र के माध्यम से स्वागत कराया गया

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय अग्रवाल द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया एवं सभी उपाध्यक्ष एवं आयोग के संयोजको द्वारा अपनी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई,छ ग प्रांत से आए हुए समस्त अग्रवाल बंधुओं की गरिमामय उपस्थिति में संगठन द्वारा निर्धारित कार्य सूची के अनुसार कार्यक्रम को संपादित किया गया।

सरगुजा संभाग अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने 10 वें अग्र अलंकरण समारोह अंबिकापुर में किये जाने हेतु अपना प्रस्ताव रखा जिसे सदन में सहर्ष स्वीकार करते हुए तालियों से समर्थन किया गया।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में समस्त ज़िले से अग्रवाल बंधुओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया,सप्तदेव मंदिर प्रांगण पर संगठन द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम भी इस अवसर पर संपन्न किया गया, इस अवसर पर समस्त अतिथिगणों को संगठन द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया तथा कार्यक्रम का समापन तथा आभार प्रदर्शन कृष्णा हुंडई कंपनी के डायरेक्टर गौरव मोदी द्वारा किया गया।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!