रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बंद घर से आ रही बदबू… एक साथ परिवार के 04 व्यक्तियो के हत्या की आशंका..पुलिस मौके पर मौजूद!!

अंकित गोरख

रायगढ़/खरसिया – शहर में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पता चला कि खरसिया से लगे ग्राम ठुसेकेला में स्थित बुधराम उरांव के घर से बदबू आ रही है और आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से कोई आवाजाही नहीं हो रही है और घर का दरवाजा अंदर से ही बंद किया गया है।

घर के आसपास लोगों का हुजूम

अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाही के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

फिलहाल ग्रामीणों के बताए अनुसार उक्त घर में कुल 05 सदस्य मौजूद हैं और सभी के घर के अंदर होने की आशंका जताई जा रही थी पर पुलिस की प्रारंभिक जांच में अंदेशा है कि घर पर ही 04 लोगों की हत्या करके उसे वहीं दफना दिया गया है। दीवारों पर खून के छीटें और घर पर खुदी हुई मिट्टी ये सब बयान कर रही है परंतु असलियत तो जांच के बाद ही सामने आएगी।

फॉरेंसिक टीम रायगढ़ से हुई रवाना
पुलिस ने आगे की जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली है और मौके पर घटनास्थल को सील कर दिया है रायगढ़ से फॉरेंसिक एक्सपर्ट के पहुंचने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

घटनास्थल के पास पड़ताल में जुटी पुलिस

खरसिया में दहशत का माहौल

जब से इस घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची लोगो में दहशत का माहौल है इस शांत फिजा में सामूहिक हत्या की वारदात को लेकर तरह तरह की चर्चाओं में व्यस्त हैं असलियत पर से पर्दा तो जांच के बाद ही उठेगा..??

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!