रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

देश में विपक्ष नही चाहता है महिलाओं का सशक्तिकरण हो- श्रीमती गोमती साय

चिरमिरी 24 अप्रैल (रमेश शर्मा)

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय ने आज एम. सी. बी. जिला अंतर्गत चिरमिरी स्थित भाजपा मण्डल कार्यालय में महिला आरक्षण बिल के पारित न होने के विरोध में देश के विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

विधायक गोमती साय ने तीखे तेवर में देश की विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से लाया गया यह ऐतिहासिक विधेयक देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किंतु विपक्ष द्वारा इस बिल की राह में उत्पन्न की जा रही बाधाएं अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि नारी शक्ति के अधिकारों की इस लड़ाई में वे और उनकी पार्टी पीछे हटने वाले नहीं हैं।

इस अवसर पर महापौर रामनरेश राय, जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, मण्डल अध्यक्ष पुरषोत्तम सोनकर, पार्षद एमआईसी नरेंद्र साहू, मण्डल महामंत्री रीत जैन एवं धर्मेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस प्रेसवार्ता के माध्यम से श्रीमती गोमती साय ने महिला सशक्तिकरण के प्रति दृढ़ संकल्प और जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Advertisement

error: Content is protected !!