रायगढ़: कोतरा रोड़ स्थित श्री रूकमणी विहार मंदिर में श्री राधा-कृष्ण एवं नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य पूजन अनुष्ठान का शुभारंभ आज, 14 जुलाई 2026 से होने जा रहा है। रूकमणी कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, उत्सव की शुरुआत आज सुबह 07 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात तीन दिनों तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
14 जुलाई 2026: प्रातः 07 बजे कलश यात्रा, इसके बाद प्रातः 09 बजे एवं सायं 07 बजे वेदी पूजन।
15 जुलाई 2026: प्रातः 09 बजे वेदी पूजन, सायं 04 बजे से हवन और रात्रि 08 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन।
16 जुलाई 2026: प्रातः 08 बजे वेदी पूजन, प्रातः 09 बजे कॉलोनी भ्रमण और पूर्वाह्न 11 बजे से मुख्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह प्रारंभ होगा। इसी दिन रात्रि 08 बजे से विशाल भण्डारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक समिति ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार इस पावन अनुष्ठान में सम्मिलित होने और पुण्य लाभ कमाने का सादर आमंत्रण दिया है।

















