जशपुर कुनकुरी 17 मार्च (रमेश शर्मा)
जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित सलियाटोली मिनी स्टेडियम में आगामी 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक देश के प्रसिद्ध संत स्वामी चिन्मयानंद बापू की राम कथा की बयार बहेगी।
सात दिवसीय इस भव्य आयोजन में बापू अपने सरल अंदाज में भगवान श्री राम कथा का रसपान कराऐंगे।इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमति कौशल्या साय के हाथों आज कार्यक्रम स्थल पर पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया, इस दौरान जशपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी नागरिक और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है इस कथा का आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार इस सात दिवसीय राम कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, वहीं धर्म, संस्कृति एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक प्रसंगों का श्रवण करेंगे। कार्यक्रम स्थल सालियाटोली मिनी स्टेडियम को भव्य रूप से सजाया जाएगा और श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।
इस विशाल धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर कुनकुरी के सालियाटोली नर्सरी में आवश्यक बैठक एवं मिनी स्टेडियम में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग दें, ताकि कुनकुरी में आयोजित होने वाली यह श्रीराम कथा पूरे क्षेत्र के लिए भक्ति और आध्यात्मिकता का केंद्र बन सके।
















