रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

रायगढ़: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह

कई वर्षों से विभिन्न थानों में अंगद के पांव जैसे जमे आरक्षकों पर भी जल्द ही विभाग की होगी नजर…!!!

मातहतों के अमले में भी कसावट है जरूरी…!!!

रायगढ़- 26 फरवरी,जिला पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने जिले के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत 9 निरीक्षकों और 2 उप-निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।


जारी आदेश के अनुसार, कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों को बदला गया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

महिला पुलिस अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव
थाना प्रभारियों के साथ-साथ महिला पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी फेरबदल किया गया है। श्रीमती कुसुम कैवर्त को कोतरा रोड से हटाकर प्रभारी महिला थाना बनाया गया है, वहीं महिला थाना की पूर्व प्रभारी श्रीमती दीपिका निर्मलकर को अब कोतरा रोड थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी किया हुआ पदस्थापना आदेश

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू:
SSP कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नई पदस्थापना पर जल्द से जल्द कार्यभार ग्रहण करें।

Advertisement

error: Content is protected !!