अंकित गोरख की रिपोर्ट..
रायगढ़ – रायगढ़ के उत्तरी भाग में स्थित रामपुर एरिया की पहाड़ी पर चल रहे उत्खनन कार्य..!!??
धड़ल्ले से जारी इस खदान को आखिर किसके संरक्षण में संचालित किया जा रहा है वो भी बिना किसी सुरक्षा उपायों के!!!
और तो और… ये वैध है या अवैध आखिर ये सवाल उठे तो जरूर हैं..जिसका जवाब जिला प्रशासन के पास जरूर होगा।
उद्योग नगरी के रूप में आजकल रायगढ़ शहर के विकास रथ की आड़ में आजकल इस प्रकार के कार्यों पर नजर विभाग की पड़ती क्यों नहीं आखिर ये भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है…???
इस संबंध में राजकाज न्यूज ने मौके पर जब तफ्तीश की तो कोई भी वहां मौजूद नहीं मिला जिससे आगे की जानकारी ली जा सके इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी जानकारी लेने पर किसी ने भी जानकारी होने से इनकार कर दिया…जो कि इस गतिविधि को संदेह के घेरे में भी खड़ा करता है।
यदि ये खदान अनुचित तरीके से चलाई जा रही है तो…जिला खनिज अधिकारी और प्रशासन के सामने ये सवालिया निशान खड़ा कर यही है और किसी खनन माफिया के रसूख का जीवंत उदाहरण भी दे रही है।
आगे की जानकारी के लिए बने रहें राजकाज न्यूज के साथ….जल्द ही इस पर प्रशासन का रुख भी दिखाया जाएगा…!!!
















