रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव में जनता के साथ विधायक गोमती साय ने भी जलाया “आशीर्वाद का दिया”…

पत्थलगांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पत्थलगांव में आयोजित “आशीर्वाद का दिया*” कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय के विधायक निवास कार्यालय परिसर में भारत के नक्शे की आकृति बनाकर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा विधायक निवास परिसर अद्भुत और अलौकिक नजर आया।                            

25 वर्षों की सेवा में देश के लिए बहुत कार्य किया” — गोमती साय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लंबे      25 वर्षों के सेवा कार्य के दौरान देशवासियों के लिए बहुत से महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल जन्मदिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प को याद करने और उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करने का भी अवसर है।

गोमती साय ने कहा कि “हम सभी की कामना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यशस्वी रहें, दीर्घायु हों और शतक पार करें, ताकि वे लंबे समय तक देशवासियों की सेवा करते रहें और देश के लिए और अधिक कार्य कर सकें।”

उन्होंने कहा कि आज पत्थलगांव में हम सभी एक साथ मिलकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे हैं। दीप प्रज्वलन को उन्होंने सकारात्मकता, प्रकाश और सेवा भावना का प्रतीक बताते हुए प्रधानमंत्री के उज्ज्वल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Advertisement

error: Content is protected !!