रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से शराब मंगवा कर नशे में धुत्त रहने वाला प्रधान पाठक निलंबित

पत्थलगांव 10 मार्च (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले के प्रशासन की सख्ती के बावजूद सरकारी स्कूल में शराब का सेवन कर हंगामा करने वाले शिक्षकों का के मामलों में विराम नहीं लग पा रहा है।
पत्थलगांव का ढ़ोढ़ापानी स्कूल में शराब के नशे में धुत्त होकर लम्बे समय से हंगामा मचाने वाले प्रधान पाठक सुनील कुजूर को आज जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि इस शराबी शिक्षक को लेकर लेकर वंहा के अभिभावक काफी परेशान हो गए थे। शराबी शिक्षक के लगातार अनुपस्थित रहने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।
शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि शराबी शिक्षक के विरुद्ध शिकायतें मिलने पर स्कूल में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें लम्बे समय से प्रधान पाठक अनुपस्थित पाया गया। इसके अलावा प्रधान पाठक स्कूल पहुंच कर वंहा स्कूली बच्चों से ही शराब मंगवा कर सेवन करने की भी शिकायत प्राप्त हुई। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सुनील कुमार कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!