रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

नाबालिग बालक को शादी का झांसा देकर रफूचक्कर होने वाली युवती को पुलिस ने तेलंगाना से ढुढ़ निकाला

पत्थलगांव 06 सितंबर

       जशपुर जिले में कोतबा थाना पुलिस ने एक ऐसी युवती को तेलंगाना से ढुढ़ कर गिरफ्तार किया है जिसने एक नाबालिग बालक को शादी का झांसा देकर 
उसके साथ रफूचक्कर हो गई थी।

      आरोपी युवती के विरुद्ध पुलिस ने पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर इसके क़ब्ज़े से गुमशुदा बालक को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

   एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि कोतबा क्षेत्र के एक गांव का  बालक अचानक गुम हो जाने पर उसके परिजनों ने उसकी जगह जगह तलाश की लेकिन गुमशुदा बालक का कहीं पता नहीं चल पाया। बालक के परिजनों ने इस मामले में कोतबा पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस ने साइबर पुलिस की मदद लेकर इस पेचिदा मामला को अब सुलझा लिया है।

क्या कहते है एडिशनल एसपी


     आरोपी युवती ने पुलिस को बताया कि इस बालक को शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गई थी। गुमशुदा बालक तेलंगाना राज्य में होने की सूचना पर पुलिस ने वहां जब दबिश दी गई तो आरोपी युवती ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

Advertisement

error: Content is protected !!