रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

विदाई समारोह में यशस्वी जशपुर के लोकप्रिय सहायक नोडल संजीव शर्मा को भावभीनी विदाई के साथ सेवानिवृत्ति के दिन को बनाया यादगार

जशपुर 30 अप्रैल ( रमेश शर्मा )
संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को निरंतर बढ़ावा देने वाले आदर्श शिक्षक संजीव शर्मा के आज सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावपूर्ण वातावरण में विदाई समारोह आयोजित हुआ।

‌शिक्षा व्यवस्था को लेकर सदैव सख्त रहने वाले श्री शर्मा ने 09 दिसंबर 1991 से 30 अप्रैल 2026 तक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में जशपुर जिले को आगे बढ़ाया है।

प्रारंभिक दौर में जशपुर से दैनिक नवभारत की पत्रकारिता से शुरुआत करने वाले संजीव शर्मा का बिलासपुर में जन्म हुआ था। संजीव शर्मा जशपुर जिले के साथ बिलासपुर जिले में शिक्षा, ज्योतिषाचार्य के सम्मानजनक पेशे से जुड़े एक प्रतिष्ठित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता डॉ. टी.डी. शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं तथा माता श्रीमती पुष्पलता शर्मा का स्नेह व संस्कार उनके जीवन की आधारशिला रही हैं।

जशपुर जिले में मेघावी विद्यार्थियों की लम्बी सूची के मद्देनजर इन्होंने एक छोटी सी टीम के साथ यशस्वी जशपुर का सपना संजोया था। शैक्षणिक संस्थान के लिए अच्छी टीम का भारी अभाव की परवाह किए बगैर पूरे जिले में इस कार्य का क्रियान्वयन अत्यंत चुनौतीपूर्ण और परिश्रम का कार्य होते हुए भी इन्होंने अपना साथ बढ़ाया था । जिसे उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी और शिक्षा मे रुचि रखने वालों का साथ लेकर बखूबी निभाया। शिक्षा के क्षेत्र में उनका नेतृत्व एवं मार्गदर्शन सदैव सहकर्मियों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

हिमालय की तराई में मिलने औषधीय गुणों के पौधे तथा विविध प्रजाति के फल फूलों की गार्डनिंग कर एक अलग पहचान भी बनाई. इसके साथ ही बैडमिंटन के खेल का शौक रखने वाले संजीव शर्मा ने व्यायाम शिक्षक के रूप में शासकीय सेवा प्रारंभ करने के बाद खेलों को लेकर विद्यार्थियों की सुदृढ़ टीम तैयार की,जिसका जशपुरिहा लोगों को भरपूर लाभ मिला। अपने अनुशासित जीवनचर्या और समय के पाबंद श्री शर्मा ने बालक स्कूल कुनकुरी , जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जशपुर (डाईट) आदर्श विद्यालय ,जशपुर तथा यशस्वी जशपुर में सहायक नोडल के रूप में अपनी सेवाएं दीं

सेवानिवृत्ति के दिन श्री शर्मा अपने परिवार के साथ समारोह में उपस्थित हुए। उनके बेटे चिराग, बेटी तनिष्का एवं दामाद रोहित मिश्रा एवं नातिन जीविका मिश्रा विशेष रूप से इंदौर से इस अवसर पर शामिल होने पहुंचे। विदाई समारोह में सभी की आंखें नम थीं। समारोह के दौरान बेटा चिराग और बेटी तनिष्का अपने पिता के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करते हुए अत्यंत भावुक हो गए, जिससे वातावरण और अधिक संवेदनशील हो गया। परिवार की नन्ही सदस्य जीविका ने भी अपने नाना जी के विदाई समारोह में शामिल होकर इस पल को और खास बना दिया। उनकी पत्नी श्रीमती हेमा शर्मा भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपस्थित रहीं। उन्होंने श्री शर्मा को सबसे अच्छे पिता और एक अच्छे पति के रूप में बताकर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया।
श्री संजीव शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने शासकीय सेवा को पूरी ईमानदारी से निभाया है इसलिए वे आज पूरे संतोष से सेवानिवृत हो रहे हैं। उन्होंने सभी सहकर्मियों के साथ कार्य करने के अपने अनुभव भी बताएं और सभी का आभार भी व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में विनोद गुप्ता, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय सहित शिक्षक सीमा गुप्ता, अश्विनी सिंह, ममता सिन्हा, प्रभात मिश्रा, दिलीप सिंह, दीपक ग्वाला, राजेंद्र प्रेमी , शिवसुन्दर यादव, अवध किशोर सिंह,अधीक्षक शांति कुजूर तथा कार्यालय के स्टाफ दिलीप राम, दीपक महतो और प्रदीप सिंह उपस्थित रहकर अपने विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा गुप्ता एवं श्रीमती ममता सिन्हा ने किया ।
समारोह के अंत में श्री संजीव शर्मा को शाल- श्रीफल और उपहार भेंटकर कर सभी ने उनके स्वास्थ और सुखमय भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!