रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बिलासपुर में गेवरा पैसेंजर और मालगाड़ी में जबरदस्त टक्कर

बिलासपुर 04 नवंबर ( रमेश शर्मा )
बिलासपुर में मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यंहा गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।  हादसा  चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी।

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और ट्रेन सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है।
हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!