रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

किलकिलेश्वर धाम में शिवरात्रि मेला से पहले मुख्य सड़क पर  मरम्मत कार्य के के संकेत नहीं लगाने से भयानक वाहन दुर्घटना

पत्थलगांव 14 फरवरी  ( रमेश शर्मा )
         जशपुर जिले का प्रसिद्ध किलकिलेश्वर धाम में शिवरात्रि मेला के एक दिन पहले ही मुख्य सड़क पर PMJSY विभाग व्दारा मरम्मत के संकेत नहीं लगाने से ट्रेक्टर वाहन छै: चक्कों सहित उल्टा पलट गया।इस भयावह दुर्घटना के बाद वाहन के निचे फंसे चालक को राहगीरों व्दारा तत्काल निकाल लेने से यंहा जनहानि नहीं हुई।
   किलकिलेश्वर धाम में आयोजित महाशिवरात्रि पर्व के दौरान यंहा एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है।

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि PMJSY विभाग ने मुख्य सड़क पर मरम्मत कार्य से पहले वाहनों की सुरक्षा की दृष्टि से सतर्कता के संकेत नहीं लगाऐ गए हैं।
   बीते सप्ताह इस जर्जर हालत की मुख्य सड़क का जिर्णोद्धार के लिए सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय की उपस्थिति में गड्ढे मरम्मत का कार्य की शुरुआत की गई थी। इसके बाद भी सुरक्षा के उपायों की अनदेखी करना चिंता की बात कही जा रही है।
   किलकिलेश्वर धाम का प्रसिद्ध शिवरात्रि मेला से पहले पुलिस विभाग भी यंहा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पेट्रोलिंग शुरू कर देता है लेकिन एक दिन पहले इस भयावह वाहन दुर्घटना ने सभी विभाग की आवश्यक तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!