रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शादी के दूसरे ही दिन दुल्हे की मौत,तीन लोग हुए घायल

पत्थलगांव 11 अप्रैल (रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में ट्रेक्टर पलट जाने का बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस ट्रेक्टर को लेकर दुल्हा ही अपने विवाह के बाद टेंट हाउस का सामान लौटाने जा रहा था। जंहा ट्रैक्टर पलटने से चालक दुल्हा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इसमें सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक दुल्हे की पहचान देवांगन सिदार के रूप में होने के बाद उसके गांव के लोगों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है,
शादी के महज एक दिन पहले ही मृतक अपनी न ई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, देवांगन अपनी शादी सम्पन्न होने के बाद टेंट का सामान छोड़ने पास के गांव जा रहा था। उसके साथ तीन दोस्त भी ट्रैक्टर में सवार थे।
इसी दौरान ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।
इस हादसे में घायल अन्य तीन युवकों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम छा गया है। नवविवाहिता के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पत्थलगांव पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

Advertisement

समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दें ताकि आमजन को अनावश्यक कठिनाई का सामना न करना पड़े ; विष्णु देव साय ” मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं “

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!