रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

राजकाज विशेष: रायगढ़ में चिकित्सा की नई मिसाल; आयुर्वेद से मिटा बरसों का दर्द, ‘पैलिएटिव केयर’ से घर-घर पहुँच रही डॉ. संतोष गुप्ता की टीम..

रायगढ़ 14 मार्च,स्वास्थ्य के क्षेत्र में रायगढ़ जिला नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जहाँ एक ओर जटिल बीमारियों में आयुर्वेद का चमत्कार देखने को मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर शासन की ‘पैलिएटिव केयर’ (Palliative Care) योजना के माध्यम से डॉ. संतोष गुप्ता और उनकी टीम गंभीर मरीजों के द्वार तक पहुँचकर सेवा की नई इबारत लिख रही है।

आयुर्वेद से लाभान्वित हुए मरीज

केस स्टडी: सर्जरी के बाद भी जो दर्द कम न हुआ, उसे आयुर्वेद ने हरा दिया

हाल ही में कबीर चौक, रायगढ़ निवासी एक 42 वर्षीय व्यक्ति का मामला सामने आया है, जो नवंबर 2025 से जोड़ों के गंभीर दर्द और जकड़न से जूझ रहे थे। मेडिकल कॉलेज रायगढ़ और अन्य एलोपैथी विशेषज्ञों से इलाज के साथ-साथ उनके घुटने से ‘फ्लूइड एस्पिरेट’ (तरल पदार्थ निकालना) करने की सर्जरी भी की गई, लेकिन राहत नहीं मिली।
अंततः मरीज ने AAM रेंगालपाली के ओपीडी (OPD) में आयुर्वेदिक परामर्श लिया। मात्र 15 दिनों के नियमित उपचार और औषधियों के सेवन से मरीज के दर्द और जकड़न में चमत्कारिक सुधार हुआ है और अब वे अपने दैनिक कार्य सामान्य रूप से कर पा रहे हैं।

घर-घर सेवा: डॉ. संतोष गुप्ता और पैलिएटिव केयर की मानवीय पहल

चिकित्सा की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, शासन की पैलिएटिव केयर योजना उन बुजुर्गों और मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है जो अस्पताल आने की स्थिति में नहीं हैं। डॉ. संतोष गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य टीम प्रति सप्ताह शनिवार को सीधे मरीजों के घर पहुँच रही है।

क्या है पैलिएटिव केयर…

होम-बेस्ड केयर: कैंसर, लकवा (Paralysis) और अंतिम चरण की बीमारियों से जूझ रहे बुजुर्गों की घर जाकर देखभाल करना।

दर्द प्रबंधन: डॉ. गुप्ता बताते हैं कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य मरीज के असहनीय दर्द को कम करना और उनके जीवन को गरिमामय बनाना है।

इस योजना के माध्यम से शासन का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक गरिमामय स्वास्थ्य सेवा पहुँचाना है

डॉ. गुप्ता बताते हैं कि “इलाज भले ही हर बीमारी का संभव न हो, लेकिन सेवा और दर्द से राहत देना हमेशा संभव है।”

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!