रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में जल संरक्षण की अनोखी पहल पर मन की बात में हुई खूब सराहना – गोमती साय

पत्थलगांव 30 मार्च (रमेश शर्मा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मार्च को मन की बात के 132वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जल संरक्षण की अनोखी पहल की खूब सराहना की। प्रधानमंत्री ने इसे जनभागीदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक माना।

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कोरिया जिले की इस अनोखी पहल को गर्व की बात माना है।

उन्होंने बताया कि इस पहल को ‘आवा पानी झोंकी ’ अभियान का नाम से जाना जाता है। इसके तहत:1200 से अधिक किसानों ने अपने खेतों में 5% भूमि को जल संरक्षण के लिए अलग रखा। और खेतों में छोटे-छोटे रिचार्ज तालाब पुनर्भरण तालाब और सोखता गड्ढे बनाए गए हैं।

यंहा 2000 से ज्यादा ऐसे सोखता गड्ढे और रिचार्ज संरचनाएं तैयार हो जाने से भूजल स्तर में अप्रत्याशित रूप से सुधार आया है।किसानों के सामूहिक प्रयास से 440 से अधिक पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया गया है।

इससे बारिश का पानी खेतों में रुकता है, भूजल स्तर बढ़ता है और सूखे की स्थिति में भी पानी की उपलब्धता बेहतर होती है। यह पूरी तरह से जनसहभागिता पर आधारित मॉडल है, जिसमें किसान स्वयं आगे आए और शासन के प्रयासों के साथ मिलकर काम किया।

प्रधानमंत्री ने इसे एक अनोखी पहल बताते हुए मन की बात में सराहना की है। पीएम मोदी ने कहा कि कोरिया जिले के किसान भाइयों-बहनों ने जल संरक्षण की एक अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब लोग खुद आगे आकर जल संरक्षण करते हैं, तो पानी की कमी वाले क्षेत्र भी समृद्ध हो सकते हैं। यह मॉडल अब पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रहा है।
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी सराहना की और कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।

यंहा के किसानों ने अपनी उपजाऊ भूमि का एक हिस्सा स्वेच्छा से जल संरक्षण को समर्पित किया, जो बहुत बड़ी बात है। इसी के परिणामस्वरूप भूजल रिचार्ज बढ़ा, खेती बेहतर हुई और गांवों में पानी की उपलब्धता सुधरी।

कोरिया जिले में किसानों का यह उदाहरण दिखाता है कि छोटे-छोटे प्रयासों और सामूहिक इच्छाशक्ति से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!