रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव में मतदाताओं को जगाने कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

पत्थलगांव 08 अक्टूबर

पत्थलगांव में कांग्रेसी कार्यकर्ता आज 3:00 बजे सरकार के विरोध में रैली निकाल कर ” वोट चोर गद्धी छोड़ के नारे लगाते हुए सभी मतदाताओं को जगाना प्रदर्शन करेंगे “।
इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की प्रभारी जारिता जैत फलान्ग भी उपस्थित रहेंगी।
कांग्रेस कमेटी ने इस आशय की अपने कार्यकर्ताओं को सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी का पत्थलगांव आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम की रुप रेखा इस प्रकार है, लगभग 3:00 बजे कांग्रेस नेता का पत्थलगांव आगमन होगा । स्थानीय हरियाणा पंचायती धर्मशाला के पास सभी कांग्रेसियों को एकत्रित होना है तत्पश्चात पदयात्रा कर बस स्टैंड ,इंदिरा चौक, सब्जी मार्केट इन सभी जगह में पद यात्रा करते हुए वोट चोर गद्धी छोड़ के नारे लगाते हुए सभी मतदाताओं को जगाना है । कांग्रेस ने अपने सभी पत्थलगांव गांव विधानसभा अंतर्गत कासाबेल ब्लॉक कोतवा ब्लॉक एवं पत्थलगांव ब्लॉक के कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया है।

Advertisement

error: Content is protected !!