रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक संपन्न: 7 मार्च को मनेगा होली मिलन, अक्षय तृतीया पर होगी परशुराम जयंती की धूम..

रायगढ़ 01 मार्च – भगवान परशुराम मंदिर परिसर में ब्राह्मण सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई और सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


बैठक में निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज का भव्य होली मिलन समारोह आगामी 7 मार्च, दिन शनिवार को शाम 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी धार्मिक उत्सवों को लेकर भी उत्साह देखा गया, जिसमें 27 मार्च को रामनवमी जन्मोत्सव और 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया।


अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण सेवा समिति केवल उत्सवों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनहित में वर्ष के 12 महीने निरंतर कार्य करती है। समाज के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन और युवाओं के भरपूर सहयोग से सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं।


इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की एकजुटता और लोक कल्याण के संकल्प को दोहराया गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!