रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले आरोपी पर देशद्रोह का अपराध दर्ज करने…भीम आर्मी ने निकाला मार्च दिया कलेक्टर को ज्ञापन…

अंकित गोरख
    रायगढ़ 13 अक्टूबर – आज स्थानीय कलेक्टोरेट परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एक मार्च निकालते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले आरोपी पर देशद्रोह का अपराध दर्ज करने की और कठोर कार्यवाही की मांग की गई है।

क्या कहा भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने


भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने विस्तार से बताया कि अनिल मिश्रा जिसके द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई है उस पर एवं चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले आरोपी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करके कठोर कार्यवाही की मांग राष्ट्रपति महोदया एवं प्रधान मंत्री से कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देकर की गई है जिसके लिए सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के सदस्य जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

Advertisement

error: Content is protected !!