रायपुर/ धरमजयगढ़
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव एवं अभिनन्दन समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पल मेरे लिए अत्यंत भावुक और स्मरणीय रहा क्योंकि जूदेव जी न केवल एक प्रेरणादायी नेता थे बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपनी सादगी, जनसेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण से लाखों दिलों को छुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में उनका अमूल्य योगदान आने वाली पीढ़ियों तक स्मरणीय और प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मैंने उनके आदर्शों को याद किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर नमन करता हूँ।
















