रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए दिया जागरूकता का संदेश…

पत्थलगांव,21 सितंबर – साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पत्थलगांव पुलिस ने साइबर जन जागरूकता संवाद कार्यक्रम चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने आम लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से अवगत कराया।

इस मौके पर थाना पत्थलगांव के थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

पत्थलगांव थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार

पत्थलगांव पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें, कार्यक्रम में पत्थलगांव थाना प्रभारी जितेन्द्र ताम्रकार ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी को न बताएं, और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत सतर्क हो जाएं तथा पुलिस ने साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में संपर्क करें।

पुलिस का मोबाइल नंबर 9479193616 भी सार्वजनिक किया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग सीधे संपर्क कर सकें।

Advertisement

error: Content is protected !!