रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

रायगढ़ में निर्माणाधीन भवन से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत:कबीर चौक से काशीराम चौक के बीच हुआ हादसा…

निर्माणाधीन बिल्डिंग

अंकित गोरख की खास रिपोर्ट


रायगढ़। शहर के कबीर चौक से काशीराम चौक मार्ग पर स्थित एक नवनिर्मित भवन में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 14 तारीख दोपहर की है। कबीर चौक और काशीराम चौक के बीच स्थित राजेश अग्रवाल के निर्माणाधीन भवन में निर्माण कार्य चल रहा था।

मृतक गंगा राम निराला

इसी दौरान काम कर रहा सारंगढ़ जिले के ग्राम कोसीर का रहने वाला मजदूर गंगा राम निराला जो कि ठेकेदार डी. एम. साव के अंदर काम कर रहा था,अचानक अनियंत्रित होकर भवन की ऊंचाई से नीचे आ गिरा।

गंभीर चोटें आने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी,घटना के बाद आनन-फानन में मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मर्च्युरी में रखवाया गया।


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों और सुरक्षा उपकरणों  की उपलब्धता एवं सुरक्षा की अनदेखी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!