रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्रकारिता के पुरोधा और ‘राजकाज न्यूज’ के प्रधान संपादक रमेश शर्मा का निधन: कलम के सच्चे सिपाही को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि..


वरिष्ठ पत्रकार, निर्भीक लेखनी के धनी और ‘राजकाज न्यूज’ के प्रधान संपादक और हमारे पिता श्री रमेश शर्मा जी नश्वर संसार को अलविदा कहकर परमात्मा के चरणों में विलीन हो गए…

आपके महाप्रयाण से संपूर्ण पत्रकारिता जगत स्तब्ध और शोकाकुल है.. किसी ने आपको ‘कलम का सच्चा सिपाही’ कहा, किसी ने ‘पत्रकारिता का पितामह’ माना, तो निष्पक्ष और बेबाक तेवरों के कारण आपको ‘पत्रकारिता के बब्बर शेर’ की उपाधि मिली…

आपका जाना केवल एक प्रखर पत्रकार का अवसान नहीं, बल्कि एक युग और एक वटवृक्ष जैसे अभिभावक की विदाई है।


एक संपादक से बढ़कर एक पिता और मार्गदर्शक के रूप में आपने  हम सभी को और कई पीढ़ियों को सच के साथ खड़े रहने का साहस दिया। आज आप भौतिक रूप से भले ही हमारे बीच न हों, पर आपकी उपस्थिति हर उस शब्द में महसूस होगी जो निष्पक्षता से लिखा जाएगा।

अब गलतियों पर वह स्नेह भरी डांट और हर अच्छे काम पर पीठ थपथपाने वाली आत्मीय शाबाशी सुनने को नहीं मिलेगी…लेकिन आपका बोया हुआ यह पौधा हमेशा आपके स्थापित किए गए पत्रकारिता के उच्च मानकों और आदर्शों के अनुरूप ही पल्लवित होगा।


‘राजकाज न्यूज’ परिवार ने संकल्प लिया है कि आपके दिखाए रास्ते पर अडिग रहते हुए, समाज के सबसे निचले और जरूरतमंद तबके की बुलंद आवाज बनकर उनके हक और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। यही आपके जीवन-दर्शन के प्रति सबसे सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


आज शोक की इस बेला में कलम की स्याही में मायूसी और गहरा सन्नाटा जरूर है…., परंतु आपके द्वारा दिए गए आत्मविश्वास, सिद्धांतों और संस्कारों की बदौलत यह स्याही निश्चित ही फिर से सच और न्याय का परचम लहराएगी।
पूज्य पिताजी को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि… सदैव आपके मोनू नितेश शर्मा, अन्नू पंकज शर्मा 🙏🙏💐💐

Advertisement

error: Content is protected !!