रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

उत्साह और गरिमा के साथ मनेगा राष्ट्रीय पर्व: विहिप कार्यालय में मुख्य अतिथि होंगे समाजसेवी बजरंग अग्रवाल..!!


रायगढ़-14 अगस्त, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यालय, श्री रामेश्वरम धाम सेवा समिति में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।

बजरंग अग्रवाल

मुख्य अतिथि: इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री बजरंग अग्रवाल (लेंध्रा) शिरकत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल वर्तमान में श्री श्याम मंडल रायगढ़ तथा श्री अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
विशेष उपस्थिति: कार्यक्रम में विहिप के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभात पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के समस्त प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

समिति के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की जाएगी। इसके पश्चात भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों को नमन किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और विहिप अध्यक्ष देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और समाज सेवा में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।

आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!