रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

ब्राह्मण सेवा समिति के नए अध्यक्ष बने अमित शर्मा (मोंटी),..आशीष शर्मा को सचिव की कमान..!!

​रायगढ़। सामाजिक एकजुटता, जनकल्याण और सांस्कृतिक संवर्धन में सदैव अग्रणी रहने वाली ब्राह्मण सेवा समिति में नई कार्यकारिणी का मनोनयन संपन्न हुआ। समिति में ऊर्जावान नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए युवा नेता एवं पार्षद अमित मोंटी शर्मा को अध्यक्ष तथा आशीष शर्मा को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसेवा में सक्रिय रहने वाले युवा पार्षद अमित मोंटी शर्मा के अध्यक्ष बनने से समाज के युवाओं और वरिष्ठों में नया उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर वर्ष 2024 से 2026 तक के सफल कार्यकाल को पूरा करने वाली निवर्तमान टीम के योगदान की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व सचिव आदित्य शर्मा तथा कोषाध्यक्ष अरबिंद शर्मा के कुशल नेतृत्व में पूरी कार्यकारिणी द्वारा किए गए सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्य अत्यंत सराहनीय रहे। उपस्थित जनों ने पूर्व टीम की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें ढेरों बधाई एवं साधुवाद दिया।

नव-मनोनीत अध्यक्ष अमित मोंटी शर्मा एवं सचिव आशीष शर्मा ने सभी वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे निवर्तमान कार्यकारिणी द्वारा स्थापित सेवा की मजबूत नींव को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि समाज को संगठित करने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और जनहित के कार्यों को गति देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

घोषणा के बाद से ही पार्षद अमित मोंटी शर्मा, आशीष शर्मा और पूरी नई टीम को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिकों ने पुरानी कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल और नई कार्यकारिणी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!