
रायगढ़, 29 जुलाई 2026: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आज रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस एकदिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री अघोर पीठ बनोरा आश्रम पहुँचकर श्री गुरु दर्शन एवं पूजन-अर्चन में शामिल होंगे।
आधिकारिक दौरा कार्यक्रम जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार:
रायपुर से प्रस्थान: मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुँचेगे और 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे।
रायगढ़ आगमन एवं अघोर पीठ दर्शन: दोपहर 12:10 बजे जिंदल एयरस्ट्रिप टैक्सी वे, रायगढ़ पहुँचने के पश्चात कार द्वारा दोपहर 12:35 बजे ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम पहुँचेंगे। यहाँ दोपहर 12:35 से 01:35 बजे तक वे गुरु पूर्णिमा के विशेष अवसर पर ‘श्री गुरु दर्शनम् एवं पूजन’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण:
बनोरा आश्रम से प्रस्थान कर दोपहर 01:45 बजे कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी पहुँचेंगे।
तत्पश्चात दोपहर 02:25 बजे श्री सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
रायपुर वापसी: दोपहर 03:10 बजे जिंदल एयरस्ट्रिप पहुँचकर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे तथा शाम 04:25 बजे तक मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
गुरु पूर्णिमा पर्व के मद्देनज़र मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर औघड़ धाम बनोरा आश्रम सहित अन्य स्थलों पर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।















