
रायगढ़,26 जुलाई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला स्थित ग्राम बनोरा के “अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय” प्रांगण में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा का भव्य महोत्सव आयोजित होने जा रहा है।

यह संपूर्ण आध्यात्मिक आयोजन पूज्यपाद औघड़ संत श्री प्रियदर्शी राम जी के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
महोत्सव के दिन प्रातः 06:30 बजे शक्ति ध्वज पूजन एवं सफल योनि पाठ के साथ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत होगी। इसके पश्चात प्रातः 07:00 बजे पूज्यपाद संत श्री प्रियदर्शी राम जी द्वारा श्री गुरुचरण पादुका पूजन एवं हवन कराया जाएगा।
दिनभर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम:
प्रातः 08:00 बजे: सामूहिक आरती
प्रातः 08:30 बजे: गुरुगीता का सामूहिक पाठ
प्रातः 09:00 से दोपहर 12:30 बजे: श्री गुरु दर्शनम्
दोपहर 12:00 से सायं 04:00 बजे: विशाल सामूहिक प्रसाद वितरण (भंडारा)
अपरान्ह 04:30 बजे: सत्संग एवं श्री गुरुदेव का आशीर्वचन..
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट, बनोरा के व्यवस्थापक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी माताओं-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु दर्शन व धर्म लाभ उठाने का आग्रह किया है।
विशेष जानकारी के लिए संपर्क नंबर 9993338400 पर संपर्क किया जा सकता है।
















