रायगढ़ – 08 जुलाई, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हाल ही में किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी (अनुविभागीय अधिकारी, घरघोड़ा) के तबादले के बाद, रायगढ़ जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।
कार्यालय कलेक्टर, जिला-रायगढ़ द्वारा 8 जुलाई 2026 को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, जिले में न्यायालयीन और कार्यालयीन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
इन अधिकारियों की बदली गई ज़िम्मेदारियाँ:
1.श्री प्रवीण कुमार भगत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को धरमजयगढ़ से खरसिया
2.श्री भरत कौशिक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), को लैलूंगा से धरमजयगढ़
3.श्री प्रवीण तिवारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को खरसिया से घरघोड़ा
4.श्री राकेश कुमार वर्मा जिला कार्यालय रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लैलूंगा के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

















