रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

कोकियाखार सुशासन तिहार के जन समस्या समाधान शिविर में पहुंची विधायक गोमती साय ; कहा सरकार की योजनाओं का सभी लाभ लें

पत्थलगांव 29 मई ( रमेश शर्मा )

विधायक पत्थलगांव एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय आज पत्थलगांव के ग्राम कोकियाखार में आयोजित “सुशासन तिहार ” अंतर्गत जन समस्या समाधान शिविर में शामिल हुईं। शिविर में उन्होंने ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों से आए हितग्राहियों को स्वामित्व पट्टा एवं राशन कार्ड वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि “सुशासन तिहार ” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती धनियारों परहा , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा, मंडल अध्यक्ष जगेश्वर यादव , श्रीमती मीना चौहान जनपद सदस्य, सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!