रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

“सड़क सुरक्षा अभियान के प्रति लापरवाही बरतने के चलते लगातार दुपहिया वाहन चालकों की बढ़ रही है असमय मौत

पत्थलगांव 24 अप्रैल (रमेश शर्मा)

“सड़क सुरक्षा अभियान के प्रति लापरवाही बरतने के चलते लगातार दुपहिया वाहन चालकों की असमय मौत को लेकर सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
विधायक गोमती साय ने बेहद मार्मिक अपील व्यक्त करते हुए कहा है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि अपने जीवन और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है। मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील करती हूँ कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी का ISI मार्क हेलमेट अवश्य पहनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार और लापरवाही अक्सर बड़े हादसों का कारण बनती है।
याद रखें—आप सुरक्षित रहेंगे तो आपका परिवार खुश रहेगा। सुरक्षित यात्रा ही सबसे बड़ी समझदारी है।

” गोमती साय विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण

Advertisement

error: Content is protected !!