रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर जिले मे LPG गैस की पर्याप्त उपलब्धता व बेहतर वितरण व्यवस्था- खालिद सिद्दीकी

जशपुर 13 मार्च (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता और बेहतर वितरण व्यवस्था के मद्देनजर आज जिला प्रशासन ने सभी डिस्ट्रीब्यूटर की बैठक ली। इस दौरान खाद्य अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है, सप्लाई सामान्य हो रही है तथा उपभोक्ताओं को डिलीवरी 2-3 दिनों में हो जा रही है।

खालिद सिद्दीकी ,कॉश गैस ऐजेंसी कांसाबेल

इस दौरान विभिन्न कम्पनी के गैस वितरकों ने बताया कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है।
कांसाबेल स्थित कॉश गैस ऐजेंसी के प्रोपराइटर खालिद सिद्दीकी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बुकिंग करने के दो दिनों में गैस उपलब्ध करा दी जा रही है।

Advertisement

error: Content is protected !!