अंकित गोरख की रिपोर्ट..
रायगढ़ -08मार्च,ब्राह्मण सेवा समिति एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में ‘होली मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें समाज की एकजुटता और उत्साह की अनूठी झलक देखने को मिली।

समारोह की भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। होली के पारंपरिक गीतों और भजनों ने वातावरण को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर समिति द्वारा सभी आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार एवं विशेष रूप से ठंडाई की व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।

महापौर जीवर्धन चौहान एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल समेत श्रीकांत सोमावार एवं गणमान्य जनों की भी रही उपस्थिति कार्यक्रम में रही तथा सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जन, शहर के गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने समाज की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा:
“समाज का इसी तरह हर कार्यक्रम में भरपूर सहयोग रहता है। हमें भविष्य मे भी इसी तरह बढ़-चढ़कर कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए ताकि हमारी सामाजिक जड़ें और मजबूत हों और हम अपनी संस्कृति को जीवित रख सकें।”
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज के उत्थान का संकल्प लिया।

















