रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव संभाग की खराब सड़कों पर नाराजगी जताई.

रायपुर 07 मार्च ( रमेश शर्मा )

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
     इस बैठक में पत्थलगांव लोक निर्माण संभाग की बागबहार-कोतबा सहित ज्यादातर सड़कों की बदहाली को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
बिलो रेट पर टेंडर लेने वालों की जवाबदेही तय करने के साथ सड़कों का  घटिया निर्माण पर अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सीएम साय ने राज्य में शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ गांवों तक गुणवत्तापूर्ण सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण को प्राथमिकता देने तथा सभी परियोजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम साय ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़कें केवल बुनियादी ढांचा नहीं, बल्कि विकास और जनसुविधा की जीवनरेखा हैं। सुशासन की हमारी सरकार प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
    इस बैठक में पत्थलगांव-कुनकुरी के बीच एच 43 के अधूरे कार्यों तथा जशपुर जिले में लोकनिर्माण विभाग , पीएमजीएसवाई की गुणवत्ता विहीन सड़कों की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!