रमेश शर्मा की रिपोर्ट…
पत्थलगांव -06 मार्च,जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी जा रही एक यात्री बस दुलदुला क्षेत्र के गोडाअम्बा के पास अनियंत्रित होकर एक निर्माणाधीन मकान में जा घुसी। हादसे में एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। बस के पलटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकाला।

सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी जानकारी मिल रही है।

















