Edit Template
हेडलाइन

आधी रात को ढाबे में शराब पीने के लिए पैसे न देने पर युवक को चाकू और हेलमेट से घायल कर छीने रुपए…!!!शाम होते ही.. रोजाना शहर के ढाबों और होटलों पर लगता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा..!!!

रायगढ़ – अंकित गोरख


बीती रात शहर के करीब उर्दना में स्थित सावित्री ढाबे पर करीब एक बजे विशाल भगत जो कि अनूप रोड लाइंस में कार्यरत है अपने दो अन्य साथियों सहित ट्रक में डीजल भरवाकर स्थानीय ढाबे में खाना खाने पहुंचा था जहां आरिफ नामक युवक अपने दो साथियों सहित पहले से ही मौजूद था उसने विशाल भगत से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की दोनों में कोई पहचान न होने के कारण विशाल भगत द्वारा इस बात को अनसुना किया गया परन्तु तीनों युवकों ने उसे पकड़कर जबरन रुपयों की मांग किया गया मना करने पर अपने पास रखे चाकू और हेलमेट से युवक पर हमला कर उसकी जेब में रखे लगभग 1280 रुपए लुट लिए गए।

पीड़ित एवं घायल युवक रात करीब 02.30 पर जैसे तैसे कोतरा रोड थाने पहुंचा और लिखित आवेदन दिया जहां उससे आवेदन तो ले लिया गया है पर चूंकि ये क्षेत्र कोतवाली के अंतर्गत आने पर सुबह होते ही आवेदक को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भेजा गया है।
समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस पीड़ित युवक से मामले की जानकारी ले रही है जिससे कि आगे की कार्यवाही की जा सके।

मारपीट करने वाले युवक जिसका नाम आरिफ बताया जा रहा है उसके दो अन्य साथी समेत ये तीनों युवा शहर के ही किसी मोहल्ले के बताए जा रहे हैं।

हालांकि पूरी घटना सावित्री ढाबे के सीसीटीवी में कैद भी हुई है पर देखना ये होगा कि पुलिस की जांच में ये सबूत के तौर पर मिल पाते हैं या पहले ही खराब होने का बहाना बनाकर इसे गायब कर दिया जाएगा…???

ढाबों और होटलों में बिना अनुमति खुलेआम बिक रही है शराब- गौर करने लायक बात है कि वर्तमान में शहर की इस शांत फिजा में आसपास स्थित ढाबों में बिना अनुमति खुलेआम शराब परोसी जा रही है और शहर के युवाओं को यहां आसानी से शराब मिलने के कारण रात होते ही ये ढाबे उनका अड्डा बन जाते हैं जहां देर रात तक जाम छलकते हैं ढाबे ही नहीं शहर के कई नामी होटलों में भी कमोबेश ये ही स्थिति होती है चाहे वो शहर के बीच स्थित हो या शहर को जोड़ने वाले अटल चौक बायपास पर स्थित होटल जहां टैरिस से लेकर केबिन तक की व्यवस्था की गई है और ऐसा नहीं है कि पुलिस को ये सब पता नहीं है परंतु कलयुग में सब चलता है कि तर्ज पर या तो ये होटल और ढाबे वाले राजनीतिक रसूख रखते है जो इन्हें संरक्षण देते है या तो फिर जरूर कोई लंबी सेटिंग होती है जिससे इनके दामन पर दाग न लगे और लगे भी तो सर्फ एक्सल के बंडलों से इन्हें धो लिया जाता है..!!!

बहरहाल इस घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन को संज्ञान लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वाले ढाबे और होटलों की भी जांच करके उन पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए जिससे युवा पीढ़ी को नशे की राह पर जाने से रोका जा सके…

Advertisement

2

error: Content is protected !!