रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

घर के कमरे में लहूलुहान मिला युवक का शव…धारदार हथियार से कटा गला..मर्डर है या सुसाईट..घटना से फैली सनसनी..???

अंकित गोरख की रिपोर्ट…


रायगढ़ – घरघोड़ा वार्ड क्रमांक 08 में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब मृतक अभिषेक विश्वकर्मा पिता धनीराम विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड 08 का शव लहूलुहान हालत में एक कमरे में पाया गया।

चूंकि इस घटना की तस्वीरें विचलित कर देने वाली है इसलिए हमारे द्वारा इस प्रसारित नहीं किया जा रहा है।

परिजनों के बताये अनुसार कल रात 10 बजे के करीब नारियल छिलने वाला बड़ा चाकू से मृतक के द्वारा खुद के गले को काटने की बात सामने आ रही है।

घटनास्थल में जिस कमरे में ये घटना हुई वहां के रूम का पूरा फर्श लहूलुहान हो गया है और उसी जगह पर एक धारदार हथियार व मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है फिलहाल ये हत्या है या आत्महत्या एवं इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने जुट चुकी है।

धरमजयगढ़ SDOP सिद्धान्त तिवारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा उनके नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है इसके अलावा  रायगढ़ से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई है और घटना के साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

फिलहाल इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है और इसकी चर्चा जोरों पर है।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!