रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने जशपुर प्रवास के दौरान यंहा आदिवासियों के गांव, गलियारे और उनके कच्चे घरों को भी नजदीक से देखा



जशपुरनगर 04 फरवरी ( रमेश शर्मा )
अंतरिक्ष में पहुंच कर पूरे विश्व का चप्पा – चप्पा भ्रमण करने वाले भारत की शान बढ़ाने एवं अशोक चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने आज जशपुर प्रवास के दौरान
यंहा आदिवासियों के गांव, गलियारे और उनके कच्चे घरों को भी नजदीक से देखा.


जशपुर जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देशदेखा के समीप केरेगांव पहुंच कर होम-स्टे का भी भ्रमण किया।


यहां आदिवासी संस्कृति के साथ आत्मीय आतिथ्य और पारंपरिक व्यंजनों से अभिभूत होकर उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को आजीविका सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बताया।
अंतरिक्ष भ्रमण के बाद विश्व की जानीमानी हस्तियों में से एक ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का आगमन से यंहा के लोगों मे खुशी व्याप्त है।
    सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय का कहना था कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस भरोसे के साथ जशपुर जिले के सीधे सरल विधायक विष्णु देव साय का चयन कर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की कमान सौंपी, उसके बाद ही यंहा विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
   उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ शिक्षा, उद्योग तथा विकास के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम करेगा।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!