रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

कौशल्या साय की अपील पर गांव के लोगों ने मॉं के नाम पौधे रोप कर जोर-शोर से चलाया  स्वच्छता कार्यक्रम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पर गांव गांव में दिखा भारी उत्साह…

पत्थलगांव 17 सितंबर (रमेश शर्मा )प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के अवसर पर यंहा गांव गांव में स्वच्छता अभियान और एक पेड़ मॉं के नाम पर रोपे गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कोशिल्या साय ने एक दिन पहले ही जिले वासियों से अपील की थी। श्रीमती कोशिल्पा साय की अपील के बाद इस अभियान को जगह-जगह व्यापक रूप से चलाया गया।

पत्थलगांव जनपद अन्तर्गत ग्राम पंचायत चन्दागढ़ में इस दिन को “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के रूप में मनाया गया, इस दौरान सुबह पांच गांव के लोग स्वप्रेरणा से एकत्रित होकर गांव की गलियों, नदी नाले के तटीय क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

चन्दागढ़ के सरपंच रोशन प्रताप साय के नेतृत्व में भैंसामुड़ा , कोईलारभदरा कुम्हाढ़ाप दउवापारा के हजारों ग्रामीण और छात्रों ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को सुबह भैंसामुड़ा स्कूल, ग्राम पंचायत भवन से हुई।

सरपंच रोशन प्रताप साय ने यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने और जागरूकता फैलाने के लिए था।

सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गांव गांव में आयोजित स्वच्छता अभियान की सराहना की और बताया कि जशपुर जिला ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में गांव से लेकर शहरों तक यह अभियान सफल रहा है।

Advertisement

error: Content is protected !!