पत्थलगांव 14 सितंबर (रमेश शर्मा)
पत्थलगांव में शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रवास के दौरान भी विद्युत आंख मिचौली का सिलसिला अनवरत जारी रहा।
पत्थलगांव में विद्युत विभाग का संभागीय कार्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी बिजली की अव्यवस्था को लेकर नागरिकों में भले ही काफी आक्रोश व्याप्त है, लेकिन जिले में कांग्रेस के नेता विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से विफल साबित हो रहें हैं।
पत्थलगांव नगर पालिका में कांग्रेस के पार्षद संजय तिवारी का कहना है कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी की भूमिका शून्य बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिन लोगों को राजनीति की उंचाई पर पहुंचाया था ऐसे लोगों को बिजली की आंख मिचौली, जर्जर पुल और सड़कें तथा मटमैला पानी की समस्या के मुद्दों पर कांग्रेस की ओर सख़्ती के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए।
दरअसल , पत्थलगांव विधानसभा में तेज तर्रार महिला विधायक गोमती साय की उपस्थिति के बाद भी यंहा जगह जगह अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है।
पत्थलगांव नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होने के बावजूद किलकिला नल जल योजना से मटमैला पानी की आपूर्ति हो रही है। कोई वार्डों में बिजली की आंख मिचौली से पानी की आपूर्ति बंद रहने के बाद भी दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय के विधानसभा क्षेत्र में बिजली, सड़क , नन्दनझरिया का जर्जर पुल, चिकित्सा सेवाओं की अव्यवस्था के बाद भी कांग्रेस पार्टी यंहा मौन दर्शक तक ही सीमित रह गई है।
















